Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

नेपो ही बने कैंडिडैट के राजा ,डिंग को दूसरा स्थान

by Niklesh Jain - 05/07/2022

फीडे कैंडिडैट शतरंज मे रूस के यान नेपोमिन्सी नें एक राउंड पहले ही अपना खिताब तो तय कर लिया था पर उन्होने अंतिम राउंड में पोलैंड के यान डूड़ा से आसान ड्रॉ खेलते हुए अपराजित रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया । अब जबकि नेपोमिन्सी नें लगातार दूसरी बार खुद को कार्लसन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप का प्रतिद्वंदी होना तय कर लिया है,सबकी नजरे मेगनस कार्लसन पर रहेंगी की क्या वह वाकई विश्व चैंपियनशिप खेलेंगे या नहीं ,खैर सबकी नजरे अंतिम राउंड में चीन के डिंग और हिकारु नाकामुरा के मुक़ाबले पर थी जहां डिंग नें बाजी मारकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया । इस फीडे कैंडिडैट टूर्नामेंट को जीत हार के अच्छे प्रतिशत % परिणाम के लिए भी याद किया जाएगा जहां कुल खेले गए 56 मुकाबलों में 23 मैच का परिणाम सामने आया । पढे यह लेख 



नेपोमिन्सी ही बने कैंडीडेट्स विजेता ,डिंग रहे उपविजेता

फीडे कैंडीडेट 2022 के अंतिम राउंड में जब यह पहले से तय था की रूस के यान नेपोमिन्सी खिताब जीत चुके है फिर भी सभी खिलाड़ियों नें अपना सबसे बेहतर करने की पुरजोर कोशिश की और इसका परिणाम,चार में से तीन मैच में जीत –हार के तौर पर सामने आया ।

सबसे पहले बोर्ड पर नेपोमिन्सी और पोलैंड के यान डूड़ा के बीच बाजी ड्रॉ रही और नेपोमिन्सी राउंड के टूर्नामेंट को अपराजित रहकर 9.5 अंक बनाकर खत्म करने में सफल रहे ,इस दौरान उन्होने कुल 5 मैच जीते जबकि 9 मुक़ाबले ड्रॉ रहे ।

आखिरी राउंड में सबसे ज्यादा रोमांचक मुक़ाबला था दूसरे स्थान के लिए जिसमें यूएसए के हिकारु नाकामुरा और चीन के डिंग लीरेन के बीच जोरदार संघर्ष में डिंग बाजी मारने में सफल रहे और 8 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे ,

अजरबैजान के तैमूर राद्जाबोव नें भी अंतिम राउंड में हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट कू मात देते हुए नाकामुरा के साथ 7.5 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरा स्थान हासिल कर लिया ,

अन्य मुक़ाबले में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें यूएसए के फबियानों कारुआना को हराकर अपना टूर्नामेंट समाप्त किया । भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद पहली चाल चलकर राउंड शुरू करते हुए ! 

विश्व रैंकिंग पर भी इसका असर नजर आया जहां डिंग , नेपो नाकामुरा और रद्जाबोव नें अपनी स्थिति सुधारी तो अलीरेजा ,कारुआना और डूड़ा को काफी नुकसान उठाना पड़ा 

 

 





Contact Us