Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

कैंडिडैट R10 : दूसरे स्थान की लड़ाई हुई रोचक

by Niklesh Jain - 30/06/2022

जब से विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ने  यह कहा की अगर अलीरेजा कैंडीडेट नहीं जीते तो वह शायद ही विश्व चैंपियनशिप खेले तब से फीडे कैंडिडैट के परिणाम पर सबकी नजरे लगी हुई थी और अब अगर 10 राउंड के बाद हम फीडे कैंडिडैट को देखे तो यह साफ तौर पर नजर आता है की अंतिम स्थान पर चल रहे अलीरेजा के लिए खिताब जीतना दूर की कौड़ी है और ऐसे मे अगर हम 1% भी यह माने की कार्लसन विश्व चैंपियनशिप नहीं खेलेंगे तो ऐसे मे कैंडिडैट के दूसरे स्थान का महत्व बहुत बढ़ जाता है । दसवें राउंड के परिणाम कुछ यूं आए है की एक और जहां नेपोमिन्सी नें ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त को मजबूत किया है तो कारुआना हार गए है और नाकामुरा और डिंग लीरेन के जीतने से ,कारुआना के साथ नाकामुरा और डिंग तीनों 5.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर आ गए है ,ऐसे मे अंतिम चार राउंड में हमें कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिलने वाले है । पढे यह लेख  Photos: FIDE / Stev Bonhage



फीडे कैंडीडेट्स शतरंज – रोचक हुई दूसरे स्थान की जंग

 फीडे कैंडीडेट 2022 के दसवें राउंड के बाद जहां एक और रूस के यान नेपोमिन्सी की बढ़त आधा अंक और मजबूत हुई है तो वहीं दूसरी ओर दूसरे स्थान की जंग बेहद रोचक हो गयी है ।

दसवें राउंड में नेपोमिन्सी नें अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव से ओपन केटालन में ड्रॉ खेलते हुए अब 7 अंक बना लिए है और एकल बढ़त को बनाए रखा है ।

वहीं बाकी तीन मुक़ाबले एक बार फिर जीत हार के साथ खत्म हुए । दूसरे स्थान पर अब यूएसए के फबियानों कारुआना अकेले नहीं रह गए है पोलैंड के यान डूड़ा नें उन्हे पराजित करते हुए बड़ा उलटफेर किया और कारुआना 5.5 अंको पर ही रह गए

वहीं यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को मात देकर एक बार फिर से जोरदार वापसी की 

और चीन के डिंग लीरेन नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को पराजित करते हुए 5.5 अंक बना लिए है और कारूआना के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुँच गए है ।

 

 

 

 





Contact Us