फीडे ग्रां प्री 2022 - टाईब्रेक से होगा खिताब का फैसला
17/02/2022 -बर्लिन मे चल रही पहली फीडे ग्रां प्री 2022 के विजेता का परिणाम क्लासिकल मुकाबलों से नहीं आ पाया और फाइनल का लगातार दूसरा मुक़ाबला बिना किसी परिणाम के बराबरी पर समाप्त हुआ । पहले मैच के मुक़ाबले दूसरे मैच मे हिकारु नाकामुरा ज्यादा संतुलित और सम्हालकर खेलते नजर आए और सफ़ेद मोहरो से खेल रहे लेवोन अरोनियन कोई भी खास बढ़त नहीं बना पाये अब जबकि दो मैच के बाद खिताब का निर्णय टाईब्रेक से मतलब रैपिड और जरूरत पड़ने पर ब्लिट्ज़ से निकलेगा ऐसे मे नाकामुरा बेहद मजबूत दावेदार होंगे । वैसे परिणाम किसी के भी पक्ष मे जाये खिताब यूएसए के नाम होना तय है । पढे यह लेख