बेलग्रेड फीडे ग्रां प्री : रिचर्ड रापोर्ट फाइनल में पहुंचे
11/03/2022 -हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट फ्रांस के दिग्गज ग्रांड मास्टर मैक्सिम लागरेव को पीछे छोड़ते हुए बेलग्रेड में चल रही फीडे ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रहे है और इसके साथ ही फीडे कैंडीडेट में जगह बनाने की दौड़ में फिलहाल तो सबसे आगे निकल गए है । बर्लिन में हुई पहली फीडे ग्रां प्री में रिचर्ड रापोर्ट नें सेमी फाइनल में जगह बनाई थी और उन्हे 7 अंक मिले थे और अब चूंकि वह बेलग्रेड में फाइनल पहुँच चुके है ऐसे में उन्हे कम से कम 10 अंक मिलना तो तय है और अधिकतम 13 ऐसी स्थिति में वह कैंडीडेट के अंतिम दो स्थानो के लिए अपना दावा अंजबूत कर चुके है ,अब देखना यह होगा की क्या वह विजेता बनेंगे और साथ ही अब बची हुई आखिरी ग्रां प्री के परिणाम पर बहुत कुछ निर्भर होगा । फाइनल में दूसरा नाम कौन होगा यह अनीश गिरि और आन्द्रेकिन के बीच होने वाला टाईब्रेक तय करेगा । पढे यह लेख