Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

निहाल सरीन जूनियर स्पीड चेस के सेमी फाइनल मे

by Niklesh Jain - 03/10/2020

भारतीय शतरंज खिलाड़ी ग्रांड मास्टर निहाल सरीन ऑनलाइन शतरंज दुनिया के इस दौर मे फटाफट शतरंज के सबसे माहिर खिलाड़ियों मे गिने जाते है और कोविड 19 के आने के बाद उन्होने अपने खेल के इस पहलू पर लगातार काम करते हुए खुद को और बेहतर बनाया है । चेस डॉट कॉम के द्वारा आयोजित की जा रही जूनियर स्पीड शतरंज टूर्नामेंट मे निहाल नें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है । क्वाटर फाइनल मे उन्होने औस्ट्रेलिया के ग्रांड मास्टर अंटोन स्मिरनोव को बेहद रोमांचक मुक़ाबले मे 14.5-12.5 से पराजित किया । पढे यह लेख और देखे उनके एक खास बुलेट मुक़ाबले का विडियो विश्लेषण 



भारत के निहाल सरीन जूनियर स्पीड शतरंज के सेमी फाइनल मे पहुंचे

भारतीय शतरंज टीम को शतरंज ओलंपियाड का स्वर्ण पदक दिलाने मे खास मदद करने वाले बेहद प्रतिभाशाली ग्रांड मास्टर निहाल सरीन एक बार फिर अपनी प्रतिभा से सभी को रोमांचित कर रहे है ,निहाल नें ऑस्ट्रेलिया के ग्रांड मास्टर अंटोन स्मिरनोव को 14.2-12.5 के अंतर से मात देते हुए ऑनलाइन जूनियर स्पीड चेस के सेमी फाइनल मे जगह बना ली है और अब सेमी फाइनल मे वह अर्मेनिया के हैक मरतिरोसयान से मुक़ाबला खेलेंगे ।


स्मिरनोव के साथ उनका मुक़ाबला उम्मीद के अनुसार रोमांचक था दोनों के बीच सबसे पहले 5 मिनट के 9 मैच खेले गए जिसमें 5.5 -3.5  स्मिरनोव नें बढ़त बना ली इसके बाद हुए 3 मिनट के 9 मुकाबलों मे निहाल नें वापसी की और स्कोर 8.5- 9.5 का लिया पर इसके बाद भी स्मिरनोव 1 अंक की बढ़त पर थे पर इसके बात हुए बुलेट शतरंज मतलब 1 मिनट के मुकाबलों मे निहाल नें अपनी असली ताकत दिखाई और बचे हुए 9 मुकाबलों मे 5  मैच जीतकर और दो ड्रॉ खेलकर अंततः 14.5 अंक बनाए जबकि दो जीत के साथ स्मिरनोव 12.5 अंक तक ही पहुँच पाये ।

देखे सभी 27 मुक़ाबले -

देखे निहाल की खास जीत का विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

 





Contact Us