Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

सेंट लुईस रैपिड - हरिकृष्णा ने दिखाया एंडगेम का जादू

by Niklesh Jain - 16/09/2020

क्या शानदार शुरुआत हुई ! भारत के पेंटाला हरीकृष्णा नें सेंट लुईस चेस क्लब द्वारा आयोजित चैम्पियन शो डाउन रैपिड शतरंज के पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के साथ दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । हरीकृष्णा नें पहले ही राउंड मे काले मोहरो से अमेरिका के दोमिंगेज पेरेज को मात दी तो दूसरे राउंड मे उन्होने फीडे के अलीरेजा फिरौजा से ड्रॉ खेला जबकि तीसरे राउंड मे उन्होने दिग्गज रूसी खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को काले मोहरो से पराजित करते हुए  पहले ही दिन 5 अंक अर्जित कर लिए । हरिकृष्णा की दोनों जीत मे  एक बार फिर उनकी एंडगेम की महारत सामने आई और उन्होने लगभग ड्रॉ लग रहे मुक़ाबले मे जीत हासिल की । पढे यह लेख देखे पहले दो राउंड का विडियो विश्लेषण भी । 



चैम्पियन शो डाउन रैपिड शतरंज – पेंटाला हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर

चैम्पियन शो डाउन शतरंज के रैपिड मुकाबलो का पहला दिन भारत के लिहाज से शानदार खबर लेकर आया और भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें अपने पर्दापण टूर्नामेंट मे ही शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली ।

हरिकृष्णा नें सबसे पहले मुक़ाबले मे काले मोहरो से खेलते हुए अमेरिका के दोमिंगेज पेरेज को मात दी । कारो कान ओपेनिंग मे हरिकृष्णा नें शानदार एंडगेम तकनीक का परिचय देते हुए 51 चालों मे शानदार जीत दर्ज की ।  

दूसरे राउंड मे उनके सामने थे फीडे के युवा खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा और सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए हरिकृष्णा क्यूजीडी ओपनिंग मे अच्छी स्थिति मे थे पर अलीरेजा नें अच्छा बचाव करते हुए 32 चालों मे मैच ड्रॉ करा लिया ।

तीसरे राउंड मे हरिकृष्णा के सामने थे दिग्गज रूसी खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और इस बार सेमी स्लाव ओपेनिंग मे काले मोहरो से खेलते हुए 30 चालों के पास खेल लगभग बराबर था पर इसके बाद ग्रीसचुक हरिकृष्णा की शानदार एंडगेम तकनीक का सामना नहीं कर सके और 39 चालों मे मैच हार गए ।

इसके साथ ही हरिकृष्णा 5 अंक बनाकर सबसे आगे पहुँच गए । अब दूसरे दिन उनके सामने नेपोंनियची ,अरोनियन और कार्लसन जैसे बड़े नाम होंगे ।

वही अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन नें भी अलीरेजा फिरौजा और अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को मात दी तो रूस के इयान नेपोंनियची से ड्रॉ खेलते हुए सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया ।

विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें पहले राउंड मे अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए शानदार शुरुआत की पर दूसरे राउंड मे वह खराब इंटरनेट का शिकार हो गए और रूस के नेपोंनियची से बराबर की बाजी हार गए । इसके बाद तीसरे राउंड मे उन्होने वेसली सो से मुक़ाबला ड्रॉ खेला

पहले दिन के बाद अन्य खिलाड़ियों मे रूस के नेपोंनियची ,अमेरिका के वेसली सो 4 अंक ,नॉर्वे के मेगनस कार्लसन 3 अंक ,फीडे के अलीरेजा फिरौजा ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा ,दोमिंगेज पेरेज और जेफ्री क्षिओंग 2 अंक तो रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक 1 अंक पर खेल रहे है ।

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर पहले दिन दो राउंड का रात 11.30 से 1.30 तक सीधा प्रसारण किया गया 

">

 




Shop Product

Shop Product
Contact Us