Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

ओपेरा यूरो रैपिड D1 - मेगनस कार्लसन नें बनाई बढ़त

by Niklesh Jain - 07/02/2021

पिछले कुछ समय से अपनी लय से बाहर चल रहे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर दुनिया भर के प्रसंशको नजरे लगी हुई है और  यूरो रैपिड शतरंज के पहले दिन पहले राउंड मे जब विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अमेरिका के वेसली सो से हारे तो सभी को यही लगा की कार्लसन का खराब दौर जारी है पर उसके बाद कार्लसन नें शानदार वापसी करते हुए दिन के बाकी चारों मुक़ाबले जीत लिए और एकल बढ़त कायम कर ली अब देखना होगा की दूसरे दिन भी उनका यह प्रदर्शन कितना बना रहता है । भारत के विदित गुजराती के लिए दिन मिलाजुला रहा और उन्हे दो हार एक जीत और दो ड्रॉ का परिणाम हासिल हुआ । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर पहले दिन के मुकाबलों का हिन्दी विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 



ओपेरा यूरो रैपिड – मेगनस कार्लसन नें बनाई बढ़त 

नॉर्वे ( निकलेश जैन ) चैम्पियन चेस टूर के तीसरे पड़ाव 1 लाख 50 हजार डॉलर पुरुष्कार राशि वाले ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के पहले दिन पाँच राउंड खेले और गए और पहले दिन के खेल के बाद विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें 4 अंक बनाते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली ।

हालांकि कार्लसन को पहले ही मुक़ाबले मे अमेरिका के वेसली सो के हाथो पराजय कर सामना करना पड़ा था पर उसके बाद उन्होने लगातार चार मुकाबलों मे अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन , जर्मनी के मेथिअस ब्लूबम , अमेरिका के सैम शंकलंद और दोमिंगेज पेरेज को मात देते हुए शानदार वापसी की और पहला स्थान हासिल कर लिया ।

भारत के विदित गुजराती के लिए भी दिन की शुरुआत हार से हुई उन्हे पहले राउंड मे शंकलंद से पराजय का सामना करना पड़ा पर अगले ही राउंड मे दोमिंगेज को मात देकर उन्होने खाता खोल लिया इसके बाद उन्होने पोलैंड के जान डुड़ा और रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक से ड्रॉ खेला पर दिन के अंतिम राउंड मे नीदरलैंड के अनीश गिरि से उन्हे हार का सामना करना पड़ा और पहले दिन विदित 2 अंक बना सके । 

 

पाँच राउंड के बाद कार्लसन 4 अंक , वेसली सो और रूस के इयान नेपोंनियची 3.5 अंक , फ्रांस के मकसीम लागरेव ,नीदरलैंड के अनीश गिरि और अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव 3 अंक ,अमेरिका के नाकामुरा और  शंकलंद ,पोलैंड के जान डुड़ा ,अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन 2.5 अंक पर खेल रहे है । भारत के विदित गुजराती समेत रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और डेनियल डुबोव 2 अंको पर है । 

15 राउंड के बाद शीर्ष 8 मे जगह बनाने वाले खिलाड़ी प्ले ऑफ मे पहुँच जाएँगे । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया विश्लेषण 

देखे सभी मुक़ाबले 

 

 

 

 

 

 





Contact Us