Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

ब्रेकिंग न्यूज़ : मेगनस कार्लसन खेलेंगे फीडे विश्व कप

10/06/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2013 से विश्व शतरंज चैम्पियन है और उनके ताज को चुनौती देने का रास्ता फीडे कैंडीडेट जीतने वाले खिलाड़ी के लिए खुलता है , जैसे अभी कुछ दिनो पहले  फीडे कैंडीडेट जीतकर नेपोंनियची तो उससे पहले करूआना , कार्याकिन और विश्वनाथन आनंद  नें इसे जीतकर विश्व चैम्पियन को चुनौती पेश की ,खैर सारे समय इसी बात पर प्रयास चलते होते है की कैसे कैंडीडेट मे जगह बनाई जाये , इसी क्रम मे फीडे विश्व कप खेला जाता है जिसमें पहले दो स्थान मे रहने वाले खिलाड़ी कैंडीडेट मे जगह तय करते है , पर जब आपको पता लगे की यह सारी कवायद जिससे खेलने के लिए हो रही है वह खुद ही इस फीडे विश्व कप मे खेलने जा रहा है तो आपको कैसा लगेगा ? दरअसल कार्लसन भी फीडे विश्व कप मे खेलने का निश्चय कर चुके है ! हालांकि यह पहली बार नहीं हो रहा है पढे यह लेख ... 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

सुपरबेट क्लासिक R4 : वेसली ने करूआना को हराया

09/06/2021 -

विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना की क्लासिकल मुकाबलों मे हार आपको रोज रोज देखने को नहीं मिलती ,और अगर उन्हे हार मिले तो इसका मतलब है की किसी नें तो बेहतरीन खेल खेला है । ग्रांड चैस टूर 2021 के पहले पड़ाव सुपरबेट क्लासिकल शतरंज के चौंथे राउंड मे करूआना को उनके हमवतन वेसली सो के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा । वेसली सो ने शानदार ओपनिंग , मिडिल खेल और एंडगेम से यह जीत हासिल की , और करूआना को पीछे छोड़ते हुए दिन की एक और जीत दर्ज करने वाले रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक के साथ सयुंक्त बढ़त मे शामिल हो गए । विश्व के शीर्ष 10 के सात खिलाड़ियों की मौजूदगी से इस टूर्नामेंट का प्रभाव विश्व रैंकिंग मे नजर आने लगा है देखना होगा की इसके समापन तक क्या तस्वीर उभरकर सामने आती है । पढे यह लेख 

सुपरबेट क्लासिक - कैसे हारे अनीश गिरि ?

08/06/2021 -

सुपरबेट शतरंज टूर्नामेंट मे अब तक खेले गए 3 राउंड मे रोमानिया के दोनों खिलाड़ियों का बेहतरीन खेल सभी को बहुत प्रभावित कर रहा है । दूसरे राउंड मे फ्रांस के मकसीम लागरेव को हराकर रोमानिया के बोगदान डेनियल नें बड़ा उलटफेर किया तो तीसरे राउंड मे शीर्ष रोमानिया खिलाड़ी कोन्सटेंटीन नें अनीश गिरि को पराजित कर एक और अप्रत्याशित परिणाम दिया । दरअसल इंग्लिश ओपेनिंग मे खेले गए इस मैच मे अनीश नें काले मोहरो से बराबर पर चल रहे मैच मे विरोधी राजा पर आक्रमण का रुख अख़्तियार किया और बाद मे इसी दौरान एक भारी भूल से उनका राजा ही अचानक से मुश्किलों मे आ गया । देखे आखिर विश्व नंबर 4 अनीश गिरि कैसे विश्व नंबर 87 खिलाड़ी से पराजित हो गए । पढे यह लेख 

सुपरबेट क्लासिक D1 - नहीं निकला कोई परिणाम

06/06/2021 -

लंबे समय बाद ग्रांड चैस टूर की ऑन द बोर्ड पर वापसी हो गयी है और कल रोमानिया की राजधानी बूकारेस्ट में सुपरबेट चैस क्लासिक सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन की अनुपस्थिति मे  विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाड़ी है । एक दिन पहले ही पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव नें प्रतियोगिता का उदघाटन किया था । पहले दिन हुए सभी मुक़ाबले अनिर्णीत रहे और सभी सम्हलकर शुरुआत करते दिखे । प्रतियोगिता में करूआना के अलावा अनीश गिरि ,लेवोन अरोनियन ,वेसली सो ,ममेद्यारोव ,तैमूर रद्जाबोव ,अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक जैसे विश्व के टॉप 10 में शामिल खिलाड़ियों से आप इसके स्तर का अंदाजा लगा सकते है । पढे यह लेख 

मध्य प्रदेश राज्य आयु वर्ग चयन शतरंज स्पर्धा आरंभ

06/06/2021 -

मध्य प्रदेश राज्य आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इतिहास मे पहली बार ऑनलाइन आरंभ हो गया है । पिछले लगभग दो साल से कोविड के आने के बाद पूरे विश्व मे खेल की गतिविधियों पर बड़ा असर देखने को मिला है और ओलंपिक जैसे खेलो को भी इसके चलते निरस्त करना पड़ा ,पर शतरंज के खेल ने इस दौरान एक अलग ही रफ्तार हासिल कर ली है ,ऑनलाइन माध्यम से खेले जा सकने की इसकी क्षमता नें खेल को और ज्यादा लोकप्रिय तो बनाया ही है , इसकी स्वीकार्यता भी बहुत बढ़ी है । इसी क्रम मे राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ऑनलाइन होने की सूचना आते ही मध्य प्रदेश मे प्रतियोगिताओं की घोषणा कर दी गयी थी । राज्य स्पर्धा के पहले दिन प्रदेश के खेल संचालक पवन जैन नें ऑनलाइन माध्यम से ही प्रतियोगिता का उदघाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी । पहले दिन 3 राउंड के मुक़ाबले अंडर 18 मिक्स्ड , अंडर 16 ओपन और अंडर 16 बालिका वर्ग मे खेले गए जिसमें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीतने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख और देखे कैसे रहे मुक़ाबले 

नाना दगनिडजे नें जीता पाँचवाँ स्पीड चैस क्वालिफायर

05/06/2021 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप अपने फाइनल पड़ाव के शुरू होने के बेहद करीब पहुँच रही है । पहले से ही चयनित 8 खिलाड़ी और जल्द ही क्वालिफायर से चयनित 8 खिलाड़ी मिलकर 10 जून से 3 जुलाई तक चलने वाली स्पीड चैस के मुख्य चरण में टकराने वाले है । कल सम्पन्न हुई स्पीड चैस क्वालिफायर पाँच का खिताब जॉर्जिया की शीर्ष खिलाड़ी और अभी अभी ऑन द बोर्ड शतरंज - महिला कैंडीडेट से वापस लौटी ग्रांड मास्टर नाना दगनिडजे नें अपने नाम कर लिया । 5+1 मिनट प्रति खिलाड़ी फॉर्मेट के इस क्वालिफायर मे लीग चरण के बाद भी नाना शीर्ष पर रही और फिर फाइनल मे रोमानिया की लिलित को हराने  मे सफल रही । पढे यह लेख 

कैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ इनियन पहुंचे विश्व कप ?

04/06/2021 - भारत मेअब 68 ग्रांड मास्टर बन चुके है पर आज भी जब विश्व के बड़े मुकाबलो की बात आती है या फीडे के आधिकारिक मुकाबलो मे चयन की बात आती है तो हमारी सूची गिनती के 10 नामों के आसपास घूमती है । पर अब ऐसा लगता है की अब यह तस्वीर बदल रही है और आने वाला वक्त कुछ नए युवाओं का भारत का बड़े मंचो पर प्रतिनिधित्व का मौका लेकर आएगा । पिछले दिनो सम्पन्न हुए एआईसीएफ़ विश्व कप  क्वालिफायर टूर्नामेंट मे पी इनियन की जीत इसी ओर इशारा करती है । अधिबन ,सूर्या शेखर ,सेथुरमन , एसएल नारायनन जैसे बड़े नामों के होते हुए भी अधिकतर समय टूर्नामेंट में गुकेश और इनियन बढ़त बनाए हुए थे । आइये देखे कैसे इनियन नें अपने खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की । 

2022 फीडे कैंडीडेट में कोनेरु हम्पी को मिला प्रवेश

03/06/2021 -

जब 2019 में भारत की भारत की महानतम महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें विश्व रैपिड चैम्पियन बनी थी तो विश्व खिताब जीतने का उनका एक सपना तो पूरा हुआ था पर कंही न कंही ना सिर्फ कोनेरु खुद बल्कि हर एक शतरंज प्रेमी उन्हे विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बनते हुए देखना चाहता है , इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए कोनेरु हम्पी अब 2022 फीडे महिला कैंडीडेट मे जगह बनाने में कामयाब रही है । हम्पी को यह स्थान फीडे महिला ग्रां प्री में दूसरे स्थान पर रहने की बजह से मिला है । अब तक रूस की आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना , भारत की  कोनेरु हम्पी और रूस की लागनों काटेरयना का नाम अब तक 2022 फीडे कैंडीडेट के लिए जगह बना चुकी है । देखना होगा की क्या बचे हुए 5 नाम में भारत की हरिका द्रोणावल्ली भी शामिल हो पाएगी ?

वैशाली नें जीता दूसरा फीडे स्पीड चैस क्वालिफायर

02/06/2021 -

भारत की तेजी से उभरती महिला खिलाड़ी और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर वैशाली नें एक बार फिर फटाफट शतरंज मे अपनी क्षमता को साबित किया है , उन्होने पिछले वर्ष के फीडे स्पीड शतरंज के अपने बेहतरीन प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 2021 के फीडे महिला स्पीड के मुख्य चरण मे जगह बना ली है । दूसरे क्वालिफायर टूर्नामेंट मे वैशाली नें रूस की पोलिना शुवालोवा को टाईब्रेक मे 2-1 से पराजित करते हुए खिताब तो जीता ही साथ अब वह ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के साथ स्पीड चैस मुख्य चरण मे जगह बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गयी है । 66000 डॉलर पुरूष्कार राशि वाला मुख्य चरण 10 से 3 जुलाई के दौरान 16 खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा । पढे यह लेख 

रोमांचक फाइनल में कार्लसन बने क्रिप्टो कप विजेता

01/06/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर यह साबित किया की जीत उनके लिए कितने मायने रखती है । एफ़टीएक्स क्रिप्टो कप के फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने वेसली सो को सांसरोधक मुक़ाबले मे 4-3 से पराजित करते हुए लगातार दूसरी बार चैम्पियन चैस टूर का खिताब अपने नाम कर लिया । वेसली सो के खिलाफ दो फाइनल हार चुके मेगनस नें इस बार खिताब तो जीता पर यह भी उनके लिए आसानी से नहीं आया । रैपिड मुक़ाबले मे एक बार फिर परिणाम नहीं निकला और टाईब्रेक से विजेता का निर्णय हुआ , ब्लिट्ज़ टाईब्रेक के पहले मैच मे कार्लसन वेसली से हार गए और लगा तीसरी बार वेसली खिताब जीत जाएँगे पर कार्लसन नें इसके बाद शानदार वापसी करते हुए पहले ब्लिट्ज़ जीत स्कोर बराबर किया और फिर उसके बाद अरमागोदेन मुक़ाबला जीत आखिरकार वेसली को फाइनल मे हराकर एक बार फिर अपना वर्चस्व स्थापित किया । देखे विडियो पढे यह लेख 

हरिका नें जीता पहला महिला स्पीड चैस क्वालिफायर

30/05/2021 -

भारत की नंबर दो और विश्व नंबर 10 महिला शतरंज खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका नें फीडे महिला स्पीड शतरंज के पहले क्वालिफायर का खिताब जीतकर अब स्पीड चैस के मुख्य टूर्नामेंट में अपनी जगह तय कर ली है । उनसे पहले भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को पहले ही टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश दिया गया है । 105 खिलाड़ियों नें सबसे पहले 9 राउंड की इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम पर 5 मिनट +1 सेकंड के मुक़ाबले खेले और फिर उसके बाद 8 शीर्ष खिलाड़ियों को प्ले ऑफ में जगह मिली , हरिका 9 राउंड के बाद 6 जीत 2 ड्रॉ और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर रही थी पर प्ले ऑफ में पहले भारत की वन्तिका अग्रवाल ,फिर कजाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबाएवा और फाइनल मुक़ाबले मे वियतनाम की ले ताओ गुएन फाम को मात देते हुए क्वालिफायर अपने नाम कर लिया । पढे यह लेख 

तीसरी बार होगा कार्लसन - वेसली के बीच फाइनल

30/05/2021 -

चैम्पियन चैस टूर के छठे पड़ाव और अब तक के सबसे मजबूत ऑनलाइन टूर्नामेंट कहे जाने वाले क्रिप्टो कप का फाइनल मुक़ाबला एक बार फिर सभी के लिए बेहद खास बन गया है क्यूंकी नवंबर से शुरू हुए इस टूर मे यह तीसरा मौका है जब कार्लसन और वेसली सो  दोनों खिलाड़ी फाइनल मे टकरा रहे है , बड़ी बात यह है की आमतौर पर फाइनल जीतने वाले कार्लसन इन दोनों ही मौको पर वेसली सो के हाथो पराजित हुए है । कल खेले गए सेमी फाइनल मुक़ाबले के दूसरे दिन कार्लसन नें तैमूर रद्जाबोव को 3-1 से मात दी तो वेसली सो नें जीत के लिए आवश्यक 2 अंक नेपोमनियची के खिलाफ आसानी से बना लिए । अब देखना होगा की क्या कार्लसन इस बार वेसली के खिलाफ हिसाब बराबर करने की ओर बढ़ेंगे । देखे विडियो और पढे यह लेख 

क्रिप्टो कप SF - कार्लसन को हरा तैमूर नें बढ़ाया रोमांच

29/05/2021 -

3 लाख 20 हजार डॉलर इनामी राशि वाले क्रिप्टो कप ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मे जगह बनाने की जंग शुरू हो गयी है और  बेस्ट ऑफ टू सेमी फाइनल के पहले दिन खेले गए मुकाबलों मे जोरदार रोमांच देखने को मिला । कार्लसन - रद्जाबोव  और वेसली - नेपोंनियची के बीच पहले दिन के दो रैपिड ड्रॉ हो गए पर तीसरे मैच से कहानी बदली । सबसे पहले मेगनस कार्लसन नें रद्जाबोव को हराते हुए बढ़त कायम कर ली , इसी दौरान नेपोमनियची वेसली का मुफ्त मे मिल रहा घोडा मारने से चूक गए और मुक़ाबला ड्रॉ हो गया ,चौंथे राउंड मे रद्जाबोंव नें बेहतरीन वापसी करते हुए कार्लसन को हराकर स्कोर बराबर कर दिया तो नेपो पूरी तरह ड्रॉ हो चुकी बाजी हार गए । अब आज देखना होगा कौन फाइनल मे जगह बना पाता है । देखे विडियो और पढे लेख 

क्रिप्टो कप SF - कार्लसन अब रद्जाबोव से टकराएँगे

28/05/2021 -

एफ़टीएक्स क्रिप्टो शतरंज के क्वाटर फाइनल मुकाबलों मे जोरदार संघर्ष के बाद विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन , रूस के इयान इयान नेपोंनियची , अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव और यूएसए के वेसली सो अंतिम चार मतलब सेमी फाइनल मे पहुँचने मे कामयाब रहे है । मेगनस कार्लसन और हिकारु नाकामुरा के बीच जोरदार संघर्ष हुआ और दूसरे दिन भी रैपिड मुकाबलो के बाद परिणाम नहीं निकाल सका पर टाईब्रेक में कार्लसन बाजी अपने नाम करने में कामयाब रहे , इसी अंदाज में नेपोंनियची नें करूआना को टाईब्रेक में मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया । पहले दिन जीत दर्ज करने वाले वेसली सो नें मकसीम लागरेव को तो तैमूर रद्जाबोव नें  अनीश गिरि को दूसरे दिन वापसी का कोई मौका नहीं दिया और अंतिम चार में जगह बना ली । पढे यह लेख 

क्रिप्टो कप QF - कार्लसन - नाकामुरा में जोरदार टक्कर

27/05/2021 -

क्रिप्टो कप शतरंज क्वाटर फाइनल के पहले दिन कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले और सबसे ज्यादा कडा मुक़ाबला हुआ मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और विश्व के नंबर एक ब्लिट्ज़ खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा के बीच , दोनों के बीच खेले गए चारों मुक़ाबले परिणाम लेकर आए , नाकामुरा नें दो बार एक अंक की बढ़त बनाई और जिसे दोनों ही बार कार्लसन ने वापसी करते हुए बराबर कर दिया और दोनों के बीच पहले दिन का स्कोर 2-2 पर खत्म हुआ , अब देखना होगा दूसरे दिन ऊंट किस करवट बैठता है , अन्य मुकाबलों में नेपोंनियची की बढ़त को करूआना नें अंतिम राउंड जीतकर 2-2 कर दिया जबकि वेसली सो नें मकसीम लागरेव को तो रद्जाबोव नें अनीश गिरि को मात देते हुए पहला दिन अपने नाम किया । पढे लेख और देखे विडियो 

Contact Us