सिंदारोव बनें फ़ीडे विश्व कप 2025 विजेता 🏆
28/11/2025 - भारत के गोवा में संपन्न हुई फ़ीडे विश्व कप शतरंज का खिताब उज्बेकिस्तान के 19 वर्षीय युवा ग्रैंड मास्टर जावोखिर सिंदारोव नें फ़ाइनल टाईब्रेक रैपिड में चीन के यी को पराजित करते हुए अपने नाम कर लिया । एक बेहद संयोग की बात ये रही की इस वर्ष हुए दोनों विश्व कप में सबसे कम उम्र के चैंपियन बने, कुछ माह पहले उज़्बेक्सितान में हुए विश्व कप में भारत की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने खिताब अपने नाम किया था और अब भारत में उज़्बेक्सितान के 19 वर्षीय सिंदारोव नें विश्व कप अपने नाम किया। हालांकि चीन के वे यी उपविजेता रहे जबकि रूस के आंद्रे एसिपेंको तीसरे स्थान पर थे पर सिंदारोव के साथ यह तीनो खिलाड़ी भी फ़ीडे कैंडिडेट 2026 में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पाँच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद नें विजेता ट्रॉफी सिंदारोव को दी, इस दौरान एआईसीएफ प्रेसिडेंट नितिन नारंग नें सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में नृत्य और रेत की पेंटिंग के ज़रिए गोवा की सांस्कृतिक विरासत को भी दुनिया के सामने रखा गया। पढ़े यह लेख, तस्वीरे : निकलेश जैन